उत्तर प्रदेशराज्य

अमेठी में भाजपा-सपा में घमासान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: अमेठी में वापसी के लिए छटपटा रही कांग्रेस एक बार फिर चुनाव मैदान से बाहर है। जबकि विधान सभा चुनाव के ठीक पहले हो रहे जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मिलने वाली जीत आने वाले समय में सियासी बढ़त बनाने का बड़ा हथियार बनेगी। यह बात सभी समझ रहे हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में कांग्रेस के मैदान छोड़ने से उसके कार्यकर्ताओं में बेचैनी है। पिछली बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने अंतिम समय में अपना पर्चा उठा लिया था। नगर निकाय के चुनाव में भी कांग्रेस अमेठी में मैदान से बाहर थी।

             जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा व भाजपा में सीधा मुकाबला है।

इस बार बसपा भी मैदान से बाहर हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा व भाजपा में सीधा मुकाबला है। सपा अपनी परंपरागत सीट बचाने के लिए मैदान में है तो भाजपा अमेठी की बदली हुई फिजा में भगवा रंग और चटक करने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है। सपा की ओर से विधायक राकेश प्रताप सिंह मैदान संभाले हुए हैं तो भाजपा की ओर से सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता एक-एक वोट का गणित दुरुस्त करने में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button