उत्तर प्रदेशराज्य

कांग्रेस नेता लालजी देसाई का आरोप

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकारों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए बुधवार को यहां कहा कि सत्ता का नशा बहुत जहरीला होता है। सत्ता के खिलाफ हर आवाज दबाई जा रही है और सरकार की नाकामी उजागर करने वाले आंकड़े छिपाए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की यह पुरानी नीति रही है।

लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब लालजी देसाई ने कहा कि धर्मांतरण का मामला विधानसभा चुनाव की ओर जाते उत्तर प्रदेश को ध्रुवीकरण की आग में झोंकने की कोशिश है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की यह पुरानी नीति रही है।

कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता जिले, ब्लाक और गांव स्तर पर जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर सरकार की नाकामी उजागर करेंगे

 

Related Articles

Back to top button