उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में प्रियंका ही हमारी कप्‍तान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्‍तर प्रदेश में एक बेहतरीन चेहरा हैं और राज्य में पार्टी की कैप्‍टन हैं। सलमान खुर्शीद ने पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस उत्‍तर प्रदेश में गठबंधनों के लिए इंतजार नहीं करेगी। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने को लेकर प्रतिबद्ध है।

            सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस उत्‍तर प्रदेश में गठबंधनों के लिए इंतजार नहीं करेगी।

सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्र‍ियंका गांधी खुद ही यह तय करेंगी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह मतदाताओं के बीच किस तरह जाएंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए प्रियंका गांधी सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं तो खुर्शीद ने कहा कि जब तब वह हमें कोई संकेत नहीं देतीं तब तक मैं इसका जवाब नहीं दूंगा लेकिन वह एक अद्भुत, बेहतरीन चेहरा हैं। खुर्शीद ने कहा कि एक तरफ योगी आदित्यनाथ का चेहरा रखें और दूसरी तरफ प्रियंका गांधी की तस्वीर… आपको सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

खुर्शीद ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि वह फैसला करेंगी और हमें जानकारी देंगी। जहां तक हमारा सवाल है तो वह हमारी कप्तान हैं और हमारा नेतृत्व कर रही हैं। यूपी में गठबंधन की संभावना को लेकर पूछे जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि मेरी जानकारी मुताबिक कांग्रेस की किसी दल के साथ बातचीत नहीं चल रही है। हां यदि पार्टी नेतृत्व कोई फैसला करता है तो बात अलग है। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन कर के चुनाव लड़ा था।

Related Articles

Back to top button