उत्तर प्रदेशराज्य

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आपदा में अवसर तलाशने वालों ने खुली लूट की है। सत्ता संरक्षित अपराधियों की चांदी रही है। ध्यान भटकाने के लिए नए-नए प्रोपेगेंडा और हथकडे ही भाजपा का शासन है। मुख्यमंत्री योगी चाहे जितने दावे करें, बढ़ते संगठित अपराध और सत्ता संरक्षित अपराधियों के आगे पूरा सिस्टम पस्त है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा को घेरा है।

अखिलेश ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री के गृह जनपद में बेखौफ अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गोरखनाथ मंदिर के निकट रहने वाले 11 घरों को खाली कराने के लिए सत्ता का दबाव काम कर रहा है। गोरखपुर के गली मोहल्लों में अवैध असलहों की भरमार है। प्रदेश में नृशंस अपराधों से क्षत-विक्षत बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं विचलित कर देने वाली हैं। खीरी में दो सगी बहनों समेत तीन युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आजमगढ़ में किशोरी को अगवा कर गैंगरेप किया गया। फतेहपुर में अपहरण के बाद फिरौती न देने पर चार दिन से लापता बच्चे की निर्मम हत्या हो गई।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में कारोबारी भी निशाने पर हैं। मुरादाबाद में स्पेयर पार्ट्स के दुकानदार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा, राजधानी लखनऊ में लोग सुरक्षित नहीं हैं। यहां कई कारोबारी दिन दहाड़े मारे गए। पुलिस पिटाई से क्षुब्ध गाजियाबाद की संजय कालोनी के एक युवक ने आग लगा ली। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता को बिगड़ते हालात का जवाब देना होगा।

 

Related Articles

Back to top button