उत्तर प्रदेशराज्य

पांच और जिले हुए कोरोना मुक्त

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :यूपी में बुधवार को 24 घंटे में 2 लाख 56 हजार 975 से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए। इस दौरान 90 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। यूपी में अब तक 6 करोड़ से अधिक टेस्ट किए गए हैं। इस दौरान 134 लोगों ने वायरस को हराने में सफलता पाई। वर्तमान में 1428 एक्टिव केस रह गए हैं।इसमें से 300 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोरोना के सक्रिय मामलों में यूपी 19वें स्थान पर है। वहीं अलीगढ़, ललितपुर, श्रावस्ती, हाथरस, महोबा भी अब कोरोना मुक्त हो गए हैं।

               अलीगढ़, ललितपुर, श्रावस्ती, हाथरस, महोबा भी अब कोरोना मुक्त हो गए हैं।

पॉजिटीविटी रेट 3 फीसद घटकर 2.88 रह गई
मरीजों की कुल पॉजिटीविटी रेट 3 फीसद घटकर 2.88 रह गई है। इसके अलावा 24 घंटे में राज्य में पॉजिटीविटी रेट 0.04 फीसद है। वहीं मृत्युदर अभी 1 फीसद पर बनी हुई है। जून में प्रदेश में संक्रमण दर का औसत 1 फीसद रही।

30 अप्रैल को यूपी में सर्वाधिक एक्टिव केस
30 अप्रैल को यूपी में सर्वाधिक एक्टिव केस 3 लाख 10 हजार 783 रहे। अब यह संख्या घटकर 1479 रह गयी। वहीं रिकवरी रेट मार्च में जहां 98.2 फीसद थी। अप्रैल में घटकर 76 फीसद तक पहुंच गई। वर्तमान में फिर रिकवरी रेट 98.6 फीसद हो गई है। वहीं 2020 से अब तक कोरोना की कुल संक्रमण दर 2.8 फीसद रह गयी।

6 लाख 39 हजार 217 लोगों को लगी वैक्सीन
उत्तर प्रदेश में बुधवार को 6 लाख 39 हजार 217 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। पहली डोज 3 करोड़ 24 लाख 68 हजार 531 लोगों को और दूसरी डोज 60 लाख 84 हजार 96 लोगों को लगाई गई हैं। वहीं अब तक कुल 3 करोड़ 85 लाख 52 हजार 627 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाई गई मेडिकल की 26 टीमें
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा 152 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 3675 ड्राई राशन किट वितरित किए गए हैं। अब तक कुल 11 हाजर 701 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 330 बाढ़ शरणालय और 590 बाढ़ चौकी स्थापित की गई है।

Related Articles

Back to top button