उत्तर प्रदेशराज्य

स्‍कूल में करंट लगने से दो बच्‍चों की मौत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुवरिया में रविवार देर शाम स्कूल के शौचालय की छत पर खेलते समय दो किशोर ऊपर से निकली हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट से झुलस कर दोनों किशोर की मौत हो गई। स्वजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। अब्दुल मजीद का 13 वर्षीय बेटा इदुजमा व सनाउल्ला का 12 वर्षीय बेटा फिरोज की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

दोनों किशोर गांव में ही स्थित प्राइमरी स्कूल परिसर में खेल रहे थे। खेलते -खेलते दोनों शौचालय की छत पर चढ़ गए।

बताते हैं कि दोनों किशोर गांव में ही स्थित प्राइमरी स्कूल परिसर में खेल रहे थे। खेलते -खेलते दोनों शौचालय की छत पर चढ़ गए। वहीं खेलने लगे। छत के ऊपर से निकले तार की चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौत हो गई।

अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों व स्वजनों ने दोनों का शव छत से नीचे उतारा। रो-रो कर हाल बेहाल है।

बिजली के तार स्कूल परिसर के ऊपर से निकला है जो काफ़ी नीचा है। इससे दोनों किशोर करंट की चपेट में आ गए। स्वजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। गौरा चौराहा थाना की पुलिस को सूचना देकर पंचनामा कराकर शव परिवारजनों को दे दिया गया। दोनों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। ग्रामीणों ने स्कूल परिसर के ऊपर से निकले बिजली तार को हटवाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button