उत्तर प्रदेशराज्य

चलती कार का टायर फटा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार का अगला टायर अचानक फट गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर एक की मौत हो गई वहीं कार में सवार सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार दिल्ली से बिहार जा रहे थे। हादसे में मूल रूप से बिहार के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी, तीन बच्चों और चालक सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए।

                     लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर तेज रफ्तार कार का अगला टायर अचानक फट गया। 

रामसनेहीघाट कोतवाली के सुमेरगंज में बुधवार सुबह करीब 11 बजे अयोध्या की ओर जारही एक कार का अगला टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रक में जा टकराई। हादसे के समय अगली सीट पर बिहार मुधबनी के मूल निवासी  मिथलेश झा (48) बैठे थे। पीछे उनकी पत्नी ममता, पुत्री गीतांजलि, पुष्पांजलि और पुत्र नवनीत सहित बिहार के ही तीन अन्य लोग सवार थे। कार को दिल्ली के कीर्तिनगर का चालक रिजवान चला रहा था। सभी लोग दिल्ली के कीर्ति नगर क्षेत्र में ही रहते थे। दिल्ली में प्रॉपर्टी का काम करने वाले मिथलेश की कई दिनों से तबीयत खराब थी और दिल्ली में उचित उपचार न मिलने के कारण बिहार लेकर जा रहे थे। हादसे में मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी व तीनों बच्चे घायल हो गए। सबसे पीछे बैठे अन्य तीन लोगों को मामूली चोट आईं, जिन्हें उपचार की भी जरूरत नहीं पड़ी। यह कार मिथलेश झा की ही थी।

Related Articles

Back to top button