हाई सिक्योरिटी जोन में नौकर की हत्या
स्वतंत्रदेश,लखनऊ :राजधानी में शुक्रवार को कैंट निवासी रेलवे में डिप्टी चीफ इंजीनियर के नौकर की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नौकर के हाथ-पांव बांधने के बाद उसका गला तार से कसा गया था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेजा गया है। बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। मामले की छानबीन में पुलिस लगी है।

दरअसल, रेलवे विभाग में डिप्टी चीफ इंजीनियर के पद तैनात पुनीत रेलवे आफिसर्स कॉलोनी में रहते हैं। पुनीत का नौकर फिरोजाबाद जिले के कोल्हामाई निवासी ब्रजमोहन रेलवे के रेस्ट हाउस में रहता था। शुक्रवार को ब्रजमोहन का लहूलुहान शव उसके कमरे में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद उच्चाधिकारी वहां पहुंचे और छानबीन की। ब्रजमोहन का हाथ-पैर बंधे हुए थे। गला तार से कसा गया था। कमरे में खून बिखरा था। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। हालांकि, उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। हत्या में दो या उससे अधिक लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है