उत्तर प्रदेशराज्य

भीषण अग्निकांड में 30 मवेशियों की मौत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : जरवल रोड थाना क्षेत्र के खासीपुर में रहने वाले 25 बाढ़ पीड़ितों के घरों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अग्निकांड में 30 मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 25 घरों में रखा 50 लाख के गृहस्ती का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी पाकर कैसरगंज एसडीएम व अपर पुलिस अधीक्षक शहर भी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

                   बुधवार भोर अज्ञात कारणों से बाढ़ पीड़ित बदलू के घर आग लग गई।

थाना क्षेत्र के खासीपुर में बाढ़ पीड़ित अपना आशियाना बनाकर रह रहे है। बताया जाता है कि बुधवार भोर अज्ञात कारणों से बाढ़ पीड़ित बदलू के घर आग लग गई। जान बचाकर घर के अंदर से भागे परिवारजन के शोर मचाने पर ग्रामीणों की आंख खुल गई। जब तक लोग आग बुझाने की कोशिश करते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं ने भी आग में घी का काम किया और देखते ही देखते गांव निवासी प्यारे , बंसत, जग्गू , बरखण्डी , भोला, बुद्धराम, बंसत, बेचनी,पुल्लू , रमतू ,आशाराम, तुलसीराम , कृष्णावती, रामशंकर, पप्पू , भूरी, जीरा, शिवबचन, अर्जुन, मलक्षन, दिनेश समेत 25 लोगो के आशियाने आग की भेंट चढ़ गए। आग में 30 मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

आग की चपेट में आकर लगभग 50 लाख की गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ चढ़ गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों व दमकल विभग को दी गई। जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आग से होने वाली छत का आकलन कर रहे हैं।

अग्निकांड में पीड़ित परिवारों के नुकसान का आंकलन लेखपाल से कराया जा रहा है। पीड़ितोंं काे खाने-पीने का सामान मुहैया कराने के अलावा उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मिलेगी।’

Related Articles

Back to top button