उत्तर प्रदेशराज्य

पुलिस में 1329 पदों पर दारोगा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का एक और रास्ता खुल रहा है। युवाओं के लिए यह अपनी तैयारी शुरू कर देने वाली खबर है। पुलिस उपनिरीक्षक व पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक, गोपनीय व लेखा) के कुल 1329 पदों पर भर्ती 2020 जल्द होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार महिला व पुरुष अभ्यर्थी एक मई से 31 मई के मध्य ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन कर दिया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती 2020 का नोटिफिकेशन कर दिया है। पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) समूह ग के 295, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (लिपिक) समूह ग के 624 पदों पर तथा सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (लेखा) समूह ग के 358 पदों पर भर्ती होगी। इनमें सतर्कता अधिष्ठान के भी 52 पद शामिल हैं। इससे जुड़ी विस्तृत सूचना भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।

इससे पूर्व पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 25 फरवरी को पुरुष व महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9534 पदों पर सीधी भर्ती 2020-21 की घोषणा की थी और इन पदों पर भर्ती के लिए एक अप्रैल से आवेदन किए जा सकेंगे।

महत्वपूर्ण तारीखें…

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख : 01 मई, 2021
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख : 31 मई, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तारीख : 31 मई, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने लास्ट डेट: 31 मई, 2021
    • पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) : 295 +32 = 317
    • पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) : 624+20 = 644
    • पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) : 358

    योग्यता : किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी को कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग में प्रवीणता के साथ ही मान्यता प्राप्त संस्था नाइलेट सोसायटी से ओ लेवल कंप्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

Related Articles

Back to top button