उत्तर प्रदेशराज्य

499 साल बाद इस बार बन रहा है ध्रुव योग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :पंचांग के अनुसार इस बार होली पर्व 29 मार्च को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन ध्रुव योग भी बन रहा है। यह दुर्लभ योग 499 साल बाद पड़ रहा है, इससे पहले 1521 में यह योग पड़ा था। साथ ही इस साल होली पर्व सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग में मनाया जाएगा। होलाष्टक तिथि 22 मार्च से आरंभ होकर 28 मार्च को समाप्त होगी।

होलिका दहन तिथि

सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर की महामंडलेश्वर नीलिमानंद महाराज का कहना है कि होलिका दहन रविवार 28 मार्च को होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6.28 बजे से रात 8.56 बजे तक है। इसकी कुल अवधि 2 घंटे बीस मिनट की है। वहीं पूर्णिमा की तिथि 28 मार्च को 3.27 बजे से आरंभ होकर 29 मार्च को रात 12.17 बजे समाप्त होगी।

धु्रव योग का महत्व

ज्योतिष डा. उमेश पूरी ने बताया कि इस साल होली पर विशेष ध्रुव योग बन रहा है। होली के दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। साथ ही मकर राशि में गुरु और शनि विराजमान रहेंगे। शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि, बुध कुंभ राशि और मोक्ष के कारण केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। इसलिए इस बार होली का खास महत्व है।

Related Articles

Back to top button