उत्तर प्रदेशराज्य

खुलेगा पहला सैनिक स्कूल, तैयार होगा नया पाठ्यक्रम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आज यानी कि 9 मार्च, 2021 को दिल्ली शिक्षा बजट 2021 पेश किया। दिल्ली सरकार ने 75वें स्वतंत्र दिवस का जश्न मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत ‘देशभक्ति बजट’ पेश किया गया। सरकार 12 मार्च से 75 सप्ताह तक यानी कि 15 अगस्त, 2021 तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई अहम ऐलान किए। इसके तहत दिल्ली में पहला सैनिक स्कूल खोला जाएगा। इसके अलावा दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाओं के लिए नया पाठ्यक्रम लॉन्च किया जाएगा।  शिक्षा मंत्री ने कहा कि फिलहाल देश में 39 सैनिक स्कूल हैं, लेकिन दिल्ली में एक भी सैनिक   नहीं है। ऐसे में दिल्ली में एक सैनिक स्कूल बनाने का प्रस्ताव किया गया। इसके अलावा दिल्ली आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी एकेडमी की स्थापना की जाएगी।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदियाने आज यानी कि 9 मार्च 2021 को दिल्ली शिक्षा बजट 2021 पेश किया।

दिल्ली को अपना पहला सैनिक स्कूल मिलेगा।

– नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के लिए नया पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।

– दिल्ली सरकार 100 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलने के साथ दुनिया का पहला ‘वर्चुअल दिल्ली मॉडल’ स्कूल स्थापित करेगी, जो किसी भी वक्त पढ़ाई ऑफर करेगी।

– अंतर्राष्ट्रीय मानकों के साथ शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली में देश का पहला शिक्षक विश्वविद्यालय खुलेगा।

दिल्ली सरकार ने 16,377 करोड़ शिक्षा क्षेत्र को आवंटित किया गया है। यह बजट दिल्ली के कुल बजट का एक चौथाई है। सरकार ने शिक्षा बजट 2021 स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को आगे बढ़ाने के लिए इस साल 3 बड़े कदमों पर ध्यान केंद्रित करता है। इनमें सबसे पहले कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 के लिए एक पूरी तरह से नया पाठ्यक्रम तैयार करना है। दूसरा है दिल्ली का अपना शिक्षा परीक्षा बोर्ड स्थापित करना। तीसरा है दिल्ली में 100 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करना है।

Related Articles

Back to top button