उत्तर प्रदेशराज्य

महिलाओं के लिए अनूठा बाजार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : शहर के विकास के साथ ही महिला नगर निगम सदन में गूंजा। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व रविवार को यह अनौपचारिक सदन महिला पार्षदों के लिए बुलाया गया। सदन में महिला पार्षदों की उपेक्षा के साथ ही सुरक्षा का मुद्दा भी उठा। सदन में एक मत से तय हुआ कि बजट का इंतजाम कर शहर में एक महिला बाजार बनाया जाएगा। प्रस्‍ताव के मुताबिक इस महिला बाजार में पुरुषों की एंट्री नहीं होगी। दुकानों का संचालन भी महिलाएं करेंगी। इन दुकानों में केवल महिलाओं से जुड़े समान मिलेंगे। खास बात ये होगी कि यहां ग्राहक से लेकर दुकानदार भी महिलाएं होंगी।

लखनऊ के विकास के साथ ही महिला नगर निगम सदन में गूंजा। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व रविवार को यह अनौपचारिक सदन महिला पार्षदों के लिए बुलाया गया।

सुबह साढ़े दस बजे नगर निगम के इस अनौपाचारिक सदन महिला पार्षदों की ही शामिल होना था। महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ अजय कुमार द्विवेदी और अपर नगर आयुक्त डा.अर्चना द्विवेदी महिला पार्षदों को जवाब देने के लिए मौजूद थीं। महिला पार्षदों ने पानी संकट, सफाई और बदहाल सड़कों के साथ रोड लाइट का मुद्दा उठाया।

सीवर डालने के दौरान मनमाने तरह से सड़कों की खोदाई से बढ़ रही असुरक्षा पार्षद सुनीता सिंघल ने रखा।

महिला बाजार बनाई जाए जिसमे महिलाओं से जुड़े सामानों की बिक्री हो और संचालन व खरीददार भी महिला ही हो। पार्षद रूपाली गुप्ता

लंबे समय से रोड लाइटें क्यों बंद है। निजी कंपनी से विवाद चल रहा है और शहर की जनता पिस रही है। महिलाएं शाम बाद घरों से नहीं निकल रही हैं। पार्षद ममता चौधरी

रोड लाइटों को न लगाए जाने का मुद्दा उठाते हुए पार्षद अमिता सिंह ने महिला सुरक्षा की बात कही। कहा कि नगर निगम में ही महिलाओं के लिए अलग शौचालय होना चाहिए। उनका कहना था इस्माइलगंज में 2016 में सीवर लाइन पड़ी तो चार्ज 2010 से मांगा जा रहा है। पार्षद मिथिलेश चौहान ने भी रोड लाइट का मुद्दा उठाने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्ययोजना बनाने की मांग की।

पार्षद रेखा रोशनी ने महिलाओ को पाॄकग शुल्क में 50 प्रतिशत तक छूट और मंदिरो और बाजारों में पिंक टॉयलेट बनाने की मांग की। साधना वर्मा ने भी शीतला देवी मंदिर के पास शौचालय और विकास की मांग की

जानकीपुरम (प्रथम) की पार्षद शीबा चांद सिद्दीकी ने रोड लाइटें ठीक कराने, सार्वजनिक और पिंक टॉयलेट बनाने की मांग की

आलमनगर की पार्षद रेखा सिंह ने एक मामले में सरोजनीनगर पुलिस द्वारा किए गए दुव्र्यवहार का मामला उठाया और पुलिस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा।

पार्षद नेहा सौरभ सिंह के प्रस्ताव पर अब स्वतंत्रता संग्राम महिला सेनानियों एवं वीरांगनाओं के नाम से सड़क, चौराहे और पार्क का नाम होगा

पार्षद पूनम मिश्रा ने कहा कि नगर निगम जोन कार्यालयों में महिला शिकायतकर्ताओं के लिए महिला हेल्प डेस्क बनाने और महिलाओं के बैठने की अलग से बैठने की व्यवस्था करने की मांग की।

पार्षद वीना रावत ने प्रस्ताव रखा कि गृह कर में महिला के नाम रजिस्ट्री वाले घरों को भवन कर पांच प्रतिशत की छूट दी जाए।

सपा महिला पार्षद दल नेता चरणजीत गांधी और पार्षद हेमा सनवाल पार्को में टॉयलेट और बेबी फीडिंग सेंटर बनाने की मांग की।

पार्षद पद्मिनी चौधरी ने कहा कि अस्पतालों के सामने गाड़ी खड़ी होने पर उसे नगर निगम द्वारा न उठाने की मांग की। उनका कहना था कि गंभीर मरीज को छोडकऱ तीमारदारों को गाड़ी छुड़ाने के लिए नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ते है।

पार्षद दल नेता भी बनीं

भाजपा पार्षद दल नेता जिम्मा सुनीता सिंघल,सपा पार्षद दल का और चरणजीत गांधी कांग्रेस में पार्षद दल की जिम्मेदारी ममता चौधरी ने संभाली महापौर को किया सम्मानित

सदन चालू होते ही महिला पार्षदों ने पहली बार महिला सदन बुलाने पर महापौर को अंगवस्त्र, माला और बुके भेंट कर उनका आभार जताया। पार्षदों ने नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी और अपर नगर आयुक्त डा. अर्चना द्विवेदी को भी सम्मानित किया।

बुधवार को नगर आयुक्त मिलेंगे

महिला पार्षदों की मांग पर नगर आयुक्त हर बुधवार को सुबह 11 बजे महिला पार्षदों से मिलेंगे।

महिलाओं की उपेक्षा होती थी

पार्षद सुनीता सिंघल और पूनम मिश्रा ने कहा कि पहली बार महिलाएं खुलकर बात कर पा रही है। पहली बार आगे बैठने का मौका मिला है और वह अपनी बात कह पा रही हैं। सिंघल ने कहा कि सामान्य सदन में महिला पार्षदों के साथ दुव्र्यवहार होने लगा था। अधिकांश महिला पार्षद अपनी बात को सदन में नहीं रख पाती थीं। अफसरों पर भी किसी शिकायत को अनसुना करने का मुद्दा भी सिंघल ने उठाया। अफसरों द्वारा फोन न उठाने की शिकायत पार्षदों की रही।

उपेक्षा, अपमान और सुरक्षा का मुद्दा उठाकर महिला पार्षदों ने यह बता दिया कि वह बिना किसी शोर-शराबे सदन में शहर का दर्द उठा सकती है।

चाट पार्टी भी

महापौर ने महिला पार्षदों के लिए चार्ट पार्टी रखी थी

दो-दो लाख का भुगतान होगा

सभी महिला पार्षदों के वार्ड में कराए गए विकास कार्यों का दो-दो लाख का भुगतान कराने की घोषणा महापौर ने किया

नामित पार्षदों को दस-दस लाख की निधि मिलेगी।

भोजन पर भिड़ गए

पत्नी के साथ आए पार्षद पति भोजन का पैकेट न मिलने से नाराज हो गए

Related Articles

Back to top button