उत्तर प्रदेशराज्य

टोल प्लाजा पर इतने लोगों ने दिया शुल्क

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की सख्ती के बाद से रात 12 बजे के बाद दोगुना शुल्क टोल प्लाजा पर लिया गया। रायबरेली रोड स्थित निगोंहा व इंटौजा टोल प्लाजा पर कैंप लगाकर चार हजार से अधिक वाहनों में फास्टैग लगाए गए। वहीं 3400 से अधिक वाहनों से दोगुना शुल्क दोनों टोल प्लाजा पर लिया गया। यहां प्राधिकरण द्वारा वाहनों संचालकों को जागरूक करने का काम बदस्तूर जारी है।

लखनऊ चार हजार वाहनों में लगाया गया फास्टैग। निगोंहा व इंटौजा टोल प्लाजा पर रात 12 बजे के बाद हुई सख्ती ।

एनएचएआई के महाप्रबंधक एनएन गिरी ने बताया कि कैश लेन पूरी तरह से खत्म हो जाने के बाद वाहनों की गति प्लाजा पर बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं निगोंहा टोल प्लाजा पर प्राधिकरण कर्मियों को स्थानीय पुलिस की भी मदद 15 फरवरी की रात ऐहतियात के तौर पर लेनी पड़ी।

टोल प्लाजा पर दोगुना शुल्क को लेकर प्लाजा पर तैनात कर्मियों से कहासुनी भी हुई। टोल प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह ने बातया की सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार शाम 5 बजे तक 2000 वाहनों से दोगुना शुल्क वसूला गया। वहीं इंटौजा टोल प्लाजा पर 1400 के आसपास दोगुना शुल्क लिया गया।

Related Articles

Back to top button