उत्तर प्रदेशलखनऊ

हुनर हाट का समापन, रोजगार उपलब्ध कराएंगे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राजधानी लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 24वें हुनर हाट का रविवार को समापन हो गया। 22 जनवरी से शुरू हुए हुनर हाट के समापन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हाट का अवलोकन किया और कई पकवानों को भी चखा। उन्होंने कहा कि देश के शिल्पकारों को उनकी प्रतिभा तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के लिए हुनर हाट का आयोजन अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

                   लखनऊ में 22 जनवरी से शुरू हुआ था 24वां हुनर हाट

7 लाख 50 हजार हुनरमंदों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हम हुनर हाट के माध्यम से 7 लाख 50 हजार हुनरमंदों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। जिसके लिए पूरी रूपरेखा तैयार हो चुकी है। हमारी हस्तकला हस्तशिल्प धीरे-धीरे लुप्त हो रही थी और हमारे कलाकारों को मौका नहीं मिल पा रहा था। इसके कारण हुनर हाट का आयोजन किया गया और इसमें करोड़ों रुपए की खरीदारी हुई। दस्तकारों, शिल्पकारों को हुनरहाट में हम निशुल्क स्टॉल लगाने के लिए देते हैं।

Related Articles

Back to top button