उत्तर प्रदेशलखनऊ

दो दिन बाद बदली बारिश के आसार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :मौसम एक बार फिर करवट लेगा। चार फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदली और बारिश के आसार हैं। वहीं पांच फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की उम्मीद है। बारिश का सिलसिला छह फरवरी को भी जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर बदली व बारिश हो सकती है। मौसम में यह बदलाव जम्मू कश्मीर के पास बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के चलते होगा।

सोमवार को सुबह कोहरा छटने के बाद निकली धूप ने मौसम खुशगवार बना दिया। कई दिनों के बाद लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की।

इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले दो-तीन दिन राजधानी व आसपास मौसम साफ रहेगा। सुबह कोहरे के बाद धूप निकलेगी जिससे गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि चार फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। चार फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं पांच फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बदली-बारिश का मौसम रहेगा। राजधानी लखनऊ में भी पांच फरवरी को बदली के साथ बारिश हो सकती है। छह फरवरी को भी कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

सोमवार को सुबह कोहरा छटने के बाद निकली धूप ने मौसम खुशगवार बना दिया। कई दिनों के बाद लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की। धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान भी सामान्य के करीब 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Back to top button