उत्तर प्रदेशराज्य

लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :राजधानी लखनऊ की पीजीआइ पुलिस व साइबर क्राइम सेल ने बुधवार को एक शातिर साइबर जालसाज को दबोचा। आठवीं फेल शातिर लड़की बनकर इंटरनेट मीडिया (फेसबुक और इंस्टाग्राम) पर पहले लड़कियों व महि‍लाओं से दोस्‍ती करता। फिर उनकी आइ-डी हैककर लेता। इसके बाद उनकी व्यक्तिगत फोटो चैटिंग से निकालकर नेकेड फोटो के साथ एडिट कर अश्लील साइट पर अपलोड कर देता। लड़कियों को लिंक भेजकर फोटो हटवाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठता था।

                              लड़की बनकर युवतियों को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भेजता था फ्रेंड रिक्वेस्ट

डीसीपी क्राइम पीके तिवारी ने बताया कि शातिर जालसाज विनीत मिश्रा के लैपटॉप से 10 हजार लड़कियों का डाटा मिला है। जिनकी व्यक्तिगत अश्लील फोटो उसने अपने पास सेव कर रखी थी। उन्होंने बताया कि एक युवती ने बीते दिनों पीजीआइ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

लड़की बनकर लड़कियों से दोस्‍ती, फि‍र हैक की आइडी: साइबर क्राइम सेल के एक्सपर्ट शरीफ खान और अजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार जालसाज विनीत मूल रूप से शाहजहांपुर मस्जिदगंज चौक का रहने वाला है। वह लड़की बनकर लड़कियों और महिलाओं को इटरनेट मीडिया (फेसबुक और इंस्टाग्राम) पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती करता था। इसके बाद उनसे बातचीत करने लगता था।

लड़कियों की व्यक्तिगत फोटो अश्लील साइट पर अपलोड: इंस्पेक्टर रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि लड़कियां व महिलाएं जब अपने दोस्तों (ब्वाय फ्रेंड) से व्यक्तिगत चैट करती अथवा व्यक्तिगत फोटो का आदन-प्रदान करतीं तो उनकी वह स्क्रीन शॉट लेकर अपने पास रख लेता था। फिर 15-20 दिन बाद लड़कियों को एक लिंक भेजता था

लड़कियों से कहता था कि आपकी फोटो अश्लील साइट पर है। उसका एक अच्छा जुगाड़ है, जिसके माध्यम से वह फोटो हटवा सकता है। हटाने के लिए आपको रुपये देने होंगे। चूंकि शातिर लड़की बनकर लड़कियों व महिलाओं से चैटिंग पर बात करता था तो वह आसानी से विश्वास कर लेती थीं। इसके बाद पेटीएम और बैंक खाते में मोटी रकम मंगवा लेता था। डर के कारण लड़कियां व महिलाएं अपने घरवालों को भी नहीं बताती थीं।

8वीं फेल ने यूट्यूब से सीखी थी हैकिंग: गिरफ्तारी की टीम में शामिल कांस्टेबल गोविंद सिंह ने बताया कि विनीत कक्षा आठ फेल है। उसने यूट्यूब से आइडी हैक करना सीखा था।

Related Articles

Back to top button