उत्तर प्रदेशलखनऊ

मंडलीय बैठकें 28 जनवरी से

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के दो दिवसीय प्रवास के बाद भारतीय जनता पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश के संगठनात्मक सभी 1600 मंडलों में तैयारी बैठकें 28 जनवरी से आरंभ होकर तीन फरवरी तक चलेंगीं।

संगठनात्मक मंडलों की बैठकों में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता। संपर्क संवाद बढ़ाने पर जोर। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी सजगता व तत्परता के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

रविवार को पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। महामंत्री संगठन सुनील बंसल की उपस्थिति में संपन्न बैठक में सह महामंत्री संगठन भवानी सिंह, कर्मवीर व प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व जिला संयोजक पंचायत चुनाव वर्चुअल सम्मिलित हुए।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी सजगता व तत्परता के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर पूरी ताकत से पंचायत चुनाव लड़कर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों में भी अच्छे लोग चुनकर आएं इसीलिए पंचायत चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसको भी प्रत्याशी घोषित करे, उसे पूरे मनोयोग से विजयी बनाने के संकल्प से कार्य करें।

Related Articles

Back to top button