उत्तर प्रदेशलखनऊ

हुकुम सिंह नेगी को लगेगी पहली वैक्‍सीन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :वैक्‍सीनेशन के पहले दिन कुल 1200 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। शनिवार को सुबह नौ बजे से वैक्सीनेशन शुरू करने की तैयारी है।इनमें से 12 अस्पतालों में शनिवार को टीकाकरण कार्यक्रम की लॉिन्चग है। इस दौरान प्रधानमंत्री कोरोना योद्धाओं से वीडियो कांफ्रेंि‍संग के जरिये रूबरू होंगे। केजीएमयू में हुकुम सिंह नेगी पहला टिका लगवाने पहुंचे। हुकुम सिंह प्रशासनिक भवन में प्रधान सहायक हैं और प‍िछले 30 साल से केजीएमयू में नौकरी कर रहे हैं।। डायबिटीज से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि पहले घबराहट थी। मगर, डॉक्टरों ने वैक्सीन के लाभ के बारे में बताया। इससे चिंता दूर हो गई। ऐसे में अफवाहों पर ध्यान न दें।

डफरिन अस्पताल में सफाईकर्मी संगीता वाल्मीकि को पहला टीका लगेगा। संगीता 2006 से काम कर रहीं हैं। कोरोना काल में ओटी ड्यूटी लगी थी। उन्होंने कहा कि पूरे एहतियात के साथ काम किया। अच्छा लगा कि हम इस वैश्विक महामारी में देश के कुछ काम आ सके। एक दिन ड्यूटी, अगले दिन छुट्टी मिलती थी। इस तरह 12-12  घंटे ड्यूटी की। वहीं एरा मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन की लिस्ट में सबसे पहले 57 वर्षीय अब्दुल कय्यूम का नाम है।

केजीएमयू में हुकुम सिंह नेगी को पहला टीका लगेगा। हुकुम सिंह प्रशासनिक भवन में प्रधान सहायक हैं और प‍िछले 30 साल से केजीएमयू में नौकरी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button