उत्तर प्रदेशलखनऊ

इकबाल अंसारी भी देंगे चंदा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : राम मंदिर निर्माण में इकबाल अंसारी भी चंदा देंगे। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुए धन संग्रह पर इकबाल अंसारी ने कहा कि बात राम मंदिर की है…बात धर्म की है, लोग बढ़-चढ़कर चंदा दें। मंदिर-मस्जिद का विवाद खत्‍म हो चुका है अब लोग इस विवाद में न आए। इससे पूर्व शुक्रवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने 51 हज़ार रुपये का चेक देकर महा अभियान की शुरुआत की।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने 51 हज़ार रुपये का चेक देकर महा अभियान की शुरुआत की।

मस्जिद मामले के पैरोकार रहे हैं इकबाल अंसारी ने कहा, धर्म के काम में मेहनत की कमाई लगती है तो भगवान भी खुश होते हैं और अल्लाहताला भी खुश होते हैं। चंदा देने में कोई बुराई नहीं। लोग चंदा दे अब वह चाहे एक रुपये हो या एक लाख रुपये। राम मंदिर में सब का सहयोग होना चाहिए। चंदा देने से एक दूसरे के मुसीबत कम होती है। ये श्रद्धा का सवाल है। इससे पुण्य मिलता है। शबाब मिलता है।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने 51 हज़ार रुपये का चेक देकर महा अभियान की शुरुआत की। शहर के मैत्री मंडप में मौजूद रहे डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि महाअभियान 27 फरवरी तक चलेगा। जनपद में 400 स्थानों से टोलियां निकलेगी। राम मंदिर निर्माण के लिए करेंगे धन संग्रह। वहीं लखनऊ में शुक्रवार को राम मंदिर निर्माण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल राजस्थान कल्याण सिंह ने एक लाख की सहयोग राशि महंत कमल नयन दास को दी।

Related Articles

Back to top button