उत्तर प्रदेशराज्य

उत्‍तर प्रदेश में बढ़ी ठंडी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : प िश्चमी यूपी-पूर्वी यूपी के कई जनपदों में जहां शीतलहर चल रही है। वहीं अधिकतर जनपदों में कंपकपी छायी हुई है। राजधानी में भी गुरुवार भोर को बर्फीली हवा व कोहरा का प्रकोप रहा। लिहाजा, मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं को कड़ाके की ठंड का सामाना करना पड़ा। वहीं रविवार को हवा बदलने के आसार हैं। शहर में ठंड का प्रकोप कायम है। राजधानी में गुरुवार सुबह कोहरा छा गया। वहीं दिन भर ठंडी हवा चली। ऐसे में अधिकतम पारा 20 डिग्री सेल्‍स‍ि‍यस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्‍स‍ि‍यस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा।

लखनऊ में गुरुवार सुबह कोहरा छा गया। वहीं दिन भर ठंडी हवा चली। ऐसे में अधिकतम पारा 20 डिग्री सेल्‍स‍ि‍यस दर्ज किया गया।

ऐसे ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, मुजफ्फर नगर, मेरठ, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, कानपुर नगर, सोनभ्रद व उसके आसपास इलाकों में शुक्रवार तक शीतलहर चलेगी। वहीं शनिवार को भी ठंड का असर रहेगा। रविवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक रविवार को हवाओं में बदलाव राहत देगा। प्रदेश में उत्तरी- पश्चि‍मी के बजाए पूर्वी हवा चलने के आसार हैं। ऐसे में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा से राहत मिलेगी।

सुलतानपुर में पारा 8.2 ड‍िग्री नीचे लुढ़का, प्रदूषण बढ़ा

मकर संक्रांति पर्व पर प्रदेश भर में ठंड का प्रकोप रहा। गुरुवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे लुढ़क गया। ऐसे ही बहराइच का अधिकतम पारा 5.0 , मेरठ का 6.4 , हमीरपुर का 3.9, चुर्क का 4.1, वाराणसी का 6.9, कानपुर सिटी का 3.9 व सुलतानपुर का 8.9 सामान्य से नीचे खिसक गया। वहीं शहरों में प्रदूषण का ग्राफ बढ़ गया। लखनऊ का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 354 दर्ज किया गया

Related Articles

Back to top button