उत्तर प्रदेशराज्य

बेतुका बयान देकर फंसे कांग्रेस नेता सज्जन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर दिए गए अपने बेतुके बयान के कारण अब घिर गए हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा को उनके बेतुके बयान को लेकर नोटिस जारी किया है। उनसे अनुरोध किया किया गया है कि वे 2 दिन के भीतर स्पष्टीकरण दें और कारण बताएं और नाबालिग लड़कियों और कानून के खिलाफ इस तरह के भेदभावपूर्ण बयान देने के अपने इरादे को उचित ठहराए।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाकर 21 साल किए जाने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर बेतुका बयान दिया था।

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को एक बार फिर एक विवादित बयान दिया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल किए जाने की बात पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा था कि जब लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है। जब लड़कियों की शादी की उम्र पहले से 18 साल तय है तो इसमें बदलाव की क्या जरूरत है। इसके बाद सज्जन सिंह वर्मा का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Related Articles

Back to top button