उत्तर प्रदेशराज्य

सपा के MLC प्रत्याशी होंगे ये

 स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:समाजवादी पार्टी ने यूपी के विधान परिषद चुनाव में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री अहमद हसन और प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। विधायकों के संख्या बल के अनुसार समाजवादी पार्टी एक सीट जीत सकती है, लेकिन दूसरा प्रत्याशी का ऐलान कर पार्टी ने मुकाबला रोचक कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार सुबह प्रदेश कार्यालय में विधायकों के साथ बैठक के बाद प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

समाजवादी पार्टी ने यूपी के विधान परिषद चुनाव में अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी ने दूसरा प्रत्याशी उतारकर मुकाबला दिलचस्प कर दिया है। विधायकों की संख्या के अनुसार समाजवादी पार्टी 12 सीटों में से सिर्फ एक प्रत्याशी को ही जीत दिला सकती है। सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी की निगाह बहुजन समाज पार्टी के साथ ही दूसरे दलों के कुछ असंतुष्ट विधायकों का समर्थन हासिल अपनी दूसरी सीट जिताने पर है।

12वीं सीट पर कब्जे के लिए कसरत : उत्तर प्रदेश की 12 विधान परिषद सीटों पर राजनीतिक दलों ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के खाते में 10 सीटें तय मानी जा रही हैं, जबकि समाजवादी पार्टी को एक सीट मिलनी तय है।

विधान सभा में यह है पार्टियों का संख्या बल : उत्तर प्रदेश विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी के पास सहयोगी दलों को मिला कर कुल 319 विधायक हैं। समाजवादी पार्टी के 48 सदस्य हैं, जबकि बहुजन समाज पार्टी के 18 सदस्यों में से पांच ने बीते नवंबर में हुए राज्यसभा चुनाव के बाद पार्टी से बगावत कर दी थी।

 

Related Articles

Back to top button