उत्तर प्रदेशराज्य

प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, लुढ़केगा पारा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :जनवरी का पहला सप्ताह भले ही गर्मी के कई रिकॉर्ड तोड़ चुका हो, लेकिन दूसरे हफ्ते से ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बर्फीली हवाओं से ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कई इलाकों का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया इन सब के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक कहीं-कहीं घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है।पछुआ हवाओं से बढ़ी गलन भरी ठंड के चलते प्रदेश में कानपुर शहर 4.4 डिग्री, मुजफ्फरनगर 4.6 डिग्री के साथ ठंडे स्थान रहे। हरदोई, फुरसतगंज, अलीगढ़, लखनऊ , मेरठ आदि स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

लखनऊ के अलावा पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में शीतलहर के आसार। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना।

मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सि‍यस रहने की उम्मीद जताई है। वहीं न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में आज न्यूनतम तापमान में भी गिरावट की संभावना है। इसके आलावा पश्चि‍मी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी भी ठंड की चपेट में है।

मंगलवार को भी दिनभर तेज व बर्फीली हवाएं चलती रहीं। इससे अधिकतम तापमान लुढ़क कर 18.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 व 06 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।

 

 

Related Articles

Back to top button