उत्तर प्रदेशराज्य

तीसरा उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारी में तेजी से लगी है। विधान परिषद चुनाव में 12 सीट पर 28 जनवरी को होने मतदान के बाद योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में भी फेरबदल के कयास हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश को एक और उप मुख्यमंत्री मिल सकता है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मूल निवासी गुजरात कैडर के आइएएस अधिकारी के भी भाजपा में शामिल होने चर्चा जोरों पर है।

उत्तर प्रदेश में तीसरे उपमुख्यमंत्री की तलाश तेज हो गई है। भाजपा ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश में तीसरे उपमुख्यमंत्री की तलाश तेज हो गई है। भाजपा राज्य में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा को एक और उप मुख्यमंत्री की तलाश है जो राज्य के जातीय समीकरण में फिट बैठे। फरवरी के दूसरे हफ्ते में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में एक फेरबदल हो सकता है। इसी दौरान एक और डिप्टी सीएम को शपथ भी दिलाई जाएगी।

प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव के बाद अब सरकार को विधान परिषद चुनाव परिणामों का इंतजार है। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव और शिक्षा क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के बाद अब सदन में भारतीय जनता पार्टी की ताकत और बढ़ चुकी है। ऐसे में कुछ नए मंत्रियों को सरकार में शामिल करना बेहद जरूरी हो गया है।

योगी आदित्नाथ सरकार से कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है जबकि कुछ के दायित्वों कमी की जाएगी। इस दौरान कुछ अन्य मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। दो कैबिनेट मंत्री की जगह वैसे भी खाली है। इस बार के विस्तार में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में संगठन से लोगों को मौका मिलेगा। संगठन से विद्यासागर सोनकर और विजय बहादुर पाठक में से किसी एक को सरकार में भेजा जा सकता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान भी चुनाव जीतकर आई हैं।

Related Articles

Back to top button