उत्तर प्रदेशराज्य

न्यूनतम पारा में गिरावट के आसार



स्वतंत्रदेश,लखनऊ:दिन में धूप निकल रही है। ऐसे में ठंडी हवा का असर कम रहता है। वहीं सुबह-शाम जरा लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। सोमवार को सुबह तेज ठंडी हवा चलीं। ऐसे में मॉर्निंग वॉकर्स ठिठुरते नजर आए। राज्य में पहाड़ों से हवा आ रही है। यह उत्तरी-प िश्चमी हवा राजधानी समेत कई जनपदों में सुबह-शाम ठंड बढ़ा रही हैं। शहर में रविवार शाम को तेज हवा चलना शुरू हुईं। यह सोमवार सुबह तक कायम रहीं। वहीं दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। ऐसे मौसम से पारा में भी उतार चढ़ाव बना हुअा है। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक ठंड हवाओं का दौर जारी रहेगा।

शहर में नए वर्ष में पहली जनवरी को कड़ाके की ठंड हुई। ऐसे में न्यूनतम पारा शून्य के करीब .5 डिग्री पहुंच गया।

शहर में नए वर्ष में पहली जनवरी को कड़ाके की ठंड हुई। ऐसे में न्यूनतम पारा शून्य के करीब .5 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद तापमान में उतार-चढ़ावा जारी रहा। पांच जनवरी को अधिकतम पारा 27.8 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं छह जनवरी को 28.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक रहा। इसके बाद पारा में गिरावट शुरू हुई। सात जनवरी को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक रहा।

Related Articles

Back to top button