उत्तर प्रदेशराज्य

राम तक पहुंचे आम जन का पैसा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए चलाए जाने वाले विश्व के सबसे बड़े निधि समर्पण अभियान के नाम पर फर्जीवाड़े की आशंका से विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पहले से सतर्क है। चंद दिनों बाद 15 जनवरी से विहिप का यह अभियान शुरू होने जा रहा है, जिसके माध्यम से देश के 65 करोड़ से अधिक रामभक्तों तक पहुंचने की तैयारी है। इसके लिए 10 लाख टोलियों में 40 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुटेंगे।

अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए चलाए जाने वाले विश्व के सबसे बड़े निधि समर्पण अभियान के नाम पर फर्जीवाड़े की आशंका से विश्व ¨हदू परिषद (विहिप) पहले से सतर्क है।

 

इस अभियान के माध्यम से सैकड़ों करोड़ रुपये जुटने का अनुमान है। मंदिर निर्माण में करीब 1100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तकरीबन 500 वर्ष के इंतजार के बाद भगवान राम के जन्मस्थल पर भव्य राम मंदिर निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है। इसमें सहभागिता को लेकर देश के करोड़ों रामभक्तों में उत्सुकता देखी जा रही है। ऐसे में उनकी भावनाओं का कोई गलत फायदा न उठाए तथा दान के नाम पर उनसे ठगी न हो, इसके लिए विहिप ने जागरूकता अभियान भी चलाने की तैयारी की है। इसके लिए इंटरनेट मीडिया का भी सहयोग लिया जाएगा।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि बिना कूपन या रसीद के किसी को धनराशि न दें। इस अभियान के लिए विशेष रूप से रसीद और कूपन जारी किए जाएंगे, जिसमें रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो लगा होगा। ट्रस्ट की ओर से 10, 100 व 1000 रुपयों के कूपन तथा इससे अधिक की राशि पर अनिवार्य रूप से रसीद देने की व्यवस्था की गई है। वहीं, 20 हजार रुपये से अधिक की राशि चेक से या बैंक खाते में ही स्वीकार होगी।

 

Related Articles

Back to top button