उत्तर प्रदेशराज्य

आठ कौओं की मौत के बाद खलबली

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:दुनिया भर में बर्ड फ्लू की दहशत का बड़ा असर शुक्रवार को झांसी में भी देखने को मिला। यहां पर आठ कौओं के शव मिलने के बाद खलबली मच गई। बर्ड फ्लू की आशंका के कारण यहां पर झांसी जिला प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया।

झांसी जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सेंट जोन्स अकादमी परिसर में गुरुवार को आठ कौओं की आकस्मिक मौत की खबर मिलने पर खलबली मच गई।

विदेश के बाद भारत में कई राज्यों मे बर्ड फ्लू की दस्तक के साथ ही उत्तर प्रदेश के पशु पालन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसी बीच झांसी जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सेंट जोन्स अकादमी परिसर में गुरुवार को आठ कौओं की आकस्मिक मौत की खबर मिलने पर खलबली मच गई। इस सूचना केबाद पशु चिकित्सा विभाग के साथ नगर निगम भी तत्काल हरकत में आ गया। अब इसकी पड़ताल हो रही है कि इन आठ कौओं की मौत किस कारण हुई है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सेंट जोन्स चर्च के पादरी फादर सदानन्द के अनुसार विद्यालय परिसर में करीब रोज एक-दो कौओं की मौत हो रही है। इनके बीस गुरुवार आठ कौओं की मौत से दहशत फैल गई। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए इस बात की आशंका है कि इनकी मौत भी बर्ड फ्लू कारण हुई है। नगर निगम व पशु चिकित्सा विभाग जांच पड़ताल कर रहा है।

Related Articles

Back to top button