उत्तर प्रदेशराज्य

कन्फेक्शनरी के अवैध गोदाम में लगी भीषण आग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :राजधानी के ताजीखाना अस्तबल चारबाग में स्थित कन्फेक्शनरी गोदाम में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। गोदाम घर के अंदर अवैध रूप से चल रहा था। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा भारी मात्रा में माल जल गया।

लखनऊ के ताजीखाना अस्तबल चारबाग की घटना। घर में चल रहा था अवैध गोदाम।

ताजीखाना अस्तबल चारबाग निवासी हिमांशु के पास कई कन्फेक्शनरी आइटम की डिस्टिब्यूरशिप है। घर के अंदर नीचे उन्होंने गोदाम बना रखा है। शुक्रवार तड़के गोदाम से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आस पड़ोस के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर हिमांशु आनन-फानन नीचे उतरे। उन्होंने गोदाम ताला तोड़ा और पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हिमांशु ने मोहल्ले वालों को मदद के लिए बुलाया। सब मर्सिबल पम्प चालू कर हिमांशु ने मोहल्ले वालों की मदद से पानी फेंकना शुरू किया।

दमकल को नहीं दी सूचना

गोदाम से आग की लपटें निकलती देख गश्त कर रहे पुलिस कर्मी पहुंचे। हिमांशु पानी फेंककर आग पर काबू पा रहे थे। पुलिस कर्मियों ने दमकल को सूचना देने का प्रयास किया तो हिमांशु ने मना कर दिया। उसने कहा कि वह खुद आग पर काबू पा लेंगे आग बड़ी नहीं है।

घर के अंदर अवैध रूप से चल रहा था गोदाम

गोदाम रिहायशी इलाके में घर मे अवैध रूप से चल रहा था। गोदाम में फायर सुरक्षा के दृष्टि से फायर एसटिंग्गुशर आदि कुछ नहीं लगे थे।

Related Articles

Back to top button