गोंडा में दो घरों में लूटपाट, विरोध पर गृहस्वामी को मारी गोली
स्वतंत्रदेश,लखनऊ: ठंड व कोहरे के साथ चोरी व लूट की घटनाएं शुरू हो गई है। बुधवार की रात तरबगंज थाना क्षेत्र के बरसड़ा गांव में बदमाशों ने दो घरों में धावा बोलकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पैर पर गोली मार दी। इस वारदात के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। गांव में दहशत का माहौल है। घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सीओ महावीर व थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने गुरुवार की सुबह पहुंच कर परिवारजन व ग्रामीणों से जानकारी हासिल की।

बताया जाता है कि डेढ़ बजे के करीब जुमई के घर बदमाश पहुंचे। दरवाजे का ताला तोड़कर बदमाश घर में घुस गए। घर में रखा जेवरात व 12 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जुमई ने बताया कि उसके घर का निर्माण चल रहा है। इसलिए वह पैसा घर में रखा था। इसके बाद 50 मीटर दूरी पर स्थित रामधीरज के घर पर बदमाश पहुंच गया। रामधीरज के घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था।
चोटहिल हो गए पुुलिस कर्मी
घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज जय हरि मिश्र पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायल रामधीरज को वाहन से गोंडा ला रहे थे। रास्ते में रगड़गंज कस्बा स्थित ब्लॉक मुख्यालय के सामने बेसहारा गोवंश को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमे इंचार्ज समेत आरक्षी अवधेश यादव व अन्य पुलिस कर्मी चोटहिल हो गए।