उत्तर प्रदेशराज्य

60 करोड़ लोगों के सहयोग से बनेगा अयोध्या में राम मंदिर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य रामलला मंदिर निर्माण जारी है। इसमें धन की कमी आड़े न आए, इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 15 जनवरी से 27 फरवरी के बीच धन संग्रह अभियान चलाने जा रहा है। इन 44 दिनों में ट्रस्ट देश के हर कोने में रहने वाले 60 करोड़ लोगों से संपर्क साधेगा। इसके लिए ट्रस्ट ने VHP (विश्व हिंदू परिषद) और अन्य फ्रंटल संगठनों को जोड़ रहा है। मुख्य भूमिका में VHP है। लेकिन धन संग्रह में फ्रॉड न होने पाए और पारदर्शिता बनी रहे, इसको लेकर ट्रस्ट चिंतित है। इसलिए गांव स्तर से लेकर नगर और ब्लॉक स्तर पर समितियां बनाई जा रही हैं।

 

       श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के लिए धन संग्रह की बनाई कार्ययोजना

धन संग्रह की पूरी जानकारी होगी ऑनलाइन

VHP ने धन संग्रह अभियान का मेगा प्लान तैयार किया है। मंगलवार को दिल्ली में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने साफ किया कि कारपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) फंड का इस्तेमाल मंदिर निर्माण में नहीं होगा। यदि इसके तहत धन मिला तो उसका इस्तेमाल संग्रहालय, पुस्तकालय में होगा। लेकिन मंदिर निर्माण में कतई नहीं होगा। वहीं, FCRA (फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेग्युलेशन एक्ट) नहीं होने के कारण विदेशी फंड भी नहीं लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button