उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश के हर जिले में बनेगा ‘अटल वन’, योगी सरकार का अनोखा ग्रीन मिशन शुरू!

स्वतंत्रदेश ,लखनऊपौधारोपण महाभियान के तहत प्रदेश सरकार अब 30 जुलाई को अटल वन की स्थापना करेगी। पहले यह कार्यक्रम 25 जुलाई को होना था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रत्येक जिले में स्थापित होने वाले इस वन में स्कूली बच्चों व स्वयंसेवी संस्थाओं की विशेष भागीदारी रहेगी।अटल वन न्यूनतम एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक अटल वन में वट यानी बरगद के पौधे का रोपण जरूर किया जाएगा।

अटल वन न्यूनतम एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक अटल वन में वट यानी बरगद के पौधे का रोपण जरूर किया जाएगा।इस मानसून सीजन में जितने भी पौधे लग रहे हैं उसे सरकार ने ””एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान”” का नाम दिया है। इसके तहत प्रदेश सरकार अलग-अलग विशिष्ट वनों की स्थापना कर रही है।

प्रयागराज महाकुंभ की स्मृतियों को सहेजने के लिए त्रिवेणी वन की स्थापना के बाद अब योगी सरकार 30 जुलाई को सभी वन प्रभागों में अटल वन की स्थापना करने जा रही है। मुख्य कार्यक्रम आगरा के बटेश्वर में महादेव मंदिर प्रांगण में होगा। यह अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव है।

Related Articles

Back to top button