लखनऊ में निकाली गई जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा
स्वतंत्रदेश,लखनऊजगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा शुक्रवार को प्रदेश के सभी शहरों में भव्यता से निकाली गई। सभी जगह भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा को जटिल रूप से सजाए गए लकड़ी के रथों पर ले जाया गया। सभी स्थान पर बड़ी संख्या में भक्तों ने रथ खींचा और लोग सड़क के दोनों ओर खड़े होकर भगवान को निहार रहे थे।

रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2025) केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह एकता, प्रेम और सद्भाव का भी प्रतीक है। यह पर्व न केवल ओडिशा बल्कि पूरे देश में सभी भक्तों के लिए अपार खुशी लेकर आता है।लखनऊ, रामनगरी अयोध्या और बाराबंकी में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल थे। बाराबंकी में रथ यात्रा का संचालन मंजुला निगम, अनीता गुप्ता व महिला मंडल की ओर से किया गया। यहां पर श्री कल्याणेश्वर महादेव मंदिर शनिधाम से भी रथ यात्रा निकाली गई।