मिल्कीपुर सीट पर भाजपा की बड़ी बढ़त
स्वतंत्रदेश ,लखनऊमिल्कीपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने अयोध्या में मंदिर में पूजा-अर्चना की। उपचुनाव में वह समाजवादी पार्टी के अजित प्रसाद से आगे चल रहे हैं।मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में 8वें चरण तक भाजपा के चंद्रभानु पासवान को 41646 मत मिले हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 19568 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी को 1335 वोट मिले हैं। ओपी राजभर ने मिल्कीपुर उपचुनाव के रुझानों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “बहुत पहले कहा था, वहां की नब्ज टटोली थी। लोगों को विकास रूपी दूध चाहिए। विकास रूपी दुधारू गाय लेकर सरकार लड़ रही है। जनता दुधारू गाय को वोट दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि, “अखिलेश यादव के पास कुछ कहने को नहीं बचा। देश की जनता मोदी पर विश्वास कर रही है। जनता मोदी के कामों पर विश्वास कर रही है।”मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की मतगणना में सात राउंड पूरे हो गए हैं। 18680 वोट से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे चल रहे हैं। आठवां राउंड पूरे होने के बाद 22122 वोट से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे हैं। आठवें राउंड में सपा प्रत्याशी को 2063 और भाजपा प्रत्याशी को 5461 मत मिले हैं। मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में सातवें चरण में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 2476 और भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को 4064 मत मिले हैं।भाजपा के चंद्रभानु पासवान को 32121 मत मिले

मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की मतगणना के छह राउंड तक की गिनती में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को 32121 मत मिले हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 15029 वोट मिले हैं। भाजपा के चंद्रभानु को 27,115 वोट मिले
मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की मतगणना के पांचवें राउंड तक की गिनती में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 14220 मतों से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 12895 वोट मिले हैं। जबकि चंद्रभानु को 27115 मत प्राप्त हुआ।