उत्तर प्रदेशराज्य

अचानक सिविल अस्पताल का निरक्षण

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बुधवार को राजधानी के सिविल अस्पताल में व्हील चेयर और स्ट्रेचर न मिलने के कारण अस्पताल में बीमार पिता को गोद मे उठा कर लाती हुई बेटी की तस्वीर सामने आई थी। उसका संज्ञान लेते हुए आज यानी गुरुवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक खुद डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अस्पताल के निदेशक डॉ. आनंद ओझा से व्हील चेयर और स्ट्रेचर दिखाने को कहां। सामने पड़ी 3 व्हील चेयर को देख डिप्टी सीएम ने खुद अपने हाथों से उनकी बदहाल स्थिति को निदेशक को दिखाते हुए इसे तुरंत सही करने के निर्देश दिए।

आज खुद व्हील चेयर मांगने पहुंचे पाठक

अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखने के लिए पहुंचे थे डिप्टी सीएम

दरअसल अचानक से अस्पताल परिसर में विभाग के प्रभारी मंत्री व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन कुछ समझ पाते कि इससे पहले उपमुख्यमंत्री परिसर में दाखिल हो चुके थे। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सामान्य व्यवस्थाओं को भी परखा। मंत्री खुद आगे-आगे चलकर रहे थे और मरीजो के काम आने वाली सभी जरुरतों को परख रहे थे। इस बीच उनकी नजर टूटी 3 व्हील चेयर पर गई। व्हील चेयर में गद्दी की जगह प्लाई लगी हुई थी उन्होंने निदेशक से कहां कि इन सभी को दुरुस्त कराएं ऐसे व्हील चेयर पर कैसे मरीज बैठ पाएगा।

Related Articles

Back to top button