राजनीति

अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि किसान के ऊपर इतना अन्याय किसी भी सरकार में नहीं हुआ होगा जितना इस सरकार में हो रहा है। यह किसानों पर एक तरह का आतंकी हमला ही है। अखिलेश ने कहा कि ये वही भाजपा सरकार है, जिसने कहा था हम किसानों की आय दो गुना कर देंगे।

सपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते पूव र्सीएम अखिलेश यादव।

अखिलेश ने कहा कि बधाई देना चाहते हैं पंजाब, हरियाणा यूपी के किसानों का बधाई देते हैं। हम समाजवादी पार्टी के लोग किसानों के साथ पूरा समर्थन करता है। शनिवार को सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में चार पूर्व विधायक और 2 पूर्व सांसद समेत दो दर्जन दूसरे दलों से आए नेताओं ने सदस्यता लिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि, मेरा सपना प्रधानमंत्री बनने का नहीं है मेरा सपना यही है कि प्रदेश में विकास हो सपा कि नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। जबसे भाजपा की सरकार आई है सबसे ज्यादा किसान और गरीब परेशान हुए हैं। किसानों को उनके धान की कीमत नहीं मिली, किसान काले कानून के खिलाफ खड़े है सपा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहेगी।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की सरकार से अच्छा और बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता हैं। सोलर पैनल के बारे में मुख्यमंत्री नहीं जानते 10 हज़ार मेगावाट बिजली बढ़ाने झूठा वादा कर दिया हैं।

कांग्रेस से पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह समेत ये नेता हुए शामिल
समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व मंत्री चौधरी लियाकत अली समेत पूर्व विधायक ज़मीरउल्ला, सगीर अहमद और सईद अहमद हैं। सपा में शामिल होने वालों में पूर्व सांसद विजेन्द्र सिंह और ठाकुर रनवीर सिंह भी हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामदुलारे भार्गव और अब्दुल रशीद खॉ भी सपा की सदस्यता ली है।

Related Articles

Back to top button