उत्तर प्रदेशराज्य

समाज कल्याण विभाग के पायलट प्रोजेक्ट से अब नहीं भटकेंगे बुजुर्ग

स्वतंत्रदेश ,लखनऊउत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण बुधवार को धामपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र बोबी के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार के विकास कार्यों का लाभ आम जनता को मिल रहा है।बुधवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण स्योहारा मार्ग स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र बोबी के आवास पर पहुंचे। चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल असीम अरुण ने भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता की और आगामी चुनावों के संबंध में विचार-विमर्श किया। मीडिया से वार्ता में राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गांरटी का लाभ देश की जनता को बिना भेदभाव के मिल रहा है। प्रदेश में भी जनता के लाभ के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

सभी परेशानियों को कर रहे दूर

असीम अरुण ने अपने विभाग के संबंध में बताया कि वृद्धावस्था पेंशन बनवाने में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक योजना शुरू की जा रही है। जिसमें सभी परिवारों के राशन कार्ड के जरिए एक परिवार आईडी बनाई जाएगी। इस आईडी के आधार पर परिवार में 60 वर्ष पूरा करने वाले वृद्ध की स्वयं ही विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन बना दी जाएगी। इसके लिए विभागों में भटकना नहीं पड़ेगा।

सरकार अपना रही जीरो टोलरेंस नीति

विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है, इसलिए केवल वह मोदी को हटाने की बात करता है। सरकार ने भ्रष्टाचार और गुंडाराज पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाई है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र बोबी, नगीना लोकसभा संयोजक महेंद्र धनौरिया, राकेश चौधरी, लवी शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button