उत्तर प्रदेशराज्य

दफ्तर में मिले खून के धब्बे, हमला महिला पर या पुरुष ?

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:माफिया अतीक अहमद के खंडहर हो चुके दफ्तर में सोमवार को मिले खून के धब्बे इंसान के हैं। पुलिस सोर्स के मुताबिक, फोरेंसिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस अब यह पता कर रही है कि दफ्तर में आखिर किस पर जानलेवा हमला हुआ है। महिला या पुरुष? वह जिंदा है या मर गया? पुलिस को आशंका किसी महिला पर हमला होने की है, क्योंकि, दफ्तर में साड़ी और चूड़ियां भी बिखरी मिली थीं।

दफ्तर में पुलिस को 9 स्थानों पर खून के धब्बे पहली मंजिल पर किचन से लेकर सीढ़ियों पर मिले थे। यही नहीं, कपड़ों और दीवारों पर भी खून के छींटे थे। फर्श पर एक चाकू भी पड़ा था। उसमें भी खून लगा हुआ था।उधर, अतीक की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में मंगलवार को पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। शाइस्ता पर इनाम राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख करने की तैयारी की जा रही है।

अतीक के दफ्तर में फोरेंसिक टीम को महिला के कपड़े मिले थे। इनमें एक कुर्ती भी थी जिस पर खून लगा था। जगह-जगह टूटी चूड़ियां बिखरी थीं। पुलिस को आशंका है कि मौके पर किसी महिला के साथ संघर्ष हुआ है। यह विवाद किस के बीच हुआ, क्यों हुआ और अतीक के ही कार्यालय में क्यों हुआ? इसकी पुलिस तफ्तीश कर रही है।पुलिस आसपास के क्लिनिक, अस्पतालों में जाकर पता लगा रही है कि सोमवार को क्या किसी घायल महिला या पुरुष का इलाज हुआ है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि यहां किसी की हत्या के बाद उसका शव ठिकाने तो नहीं लगाया। दफ्तर के आसपास के CCTV कैमरों की DVR पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल, पूरे मामले पर पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कह रही है।

Related Articles

Back to top button