उत्तर प्रदेशलखनऊ

33 घंटे में खत्म हुई रोडवेज बसों की हड़ताल

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल करीब 33 घंटे बाद खत्म हुई। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कर्मचारी नेताओं से मिलकर मामले में जांच करते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है। गुरुवार सुबह शुरू हुई हड़ताल शुक्रवार शाम 5 बजे तक चली। हालांकि उसके बाद भी पर्याप्त बसों का संचालन नहीं हो पाया था।

यात्रियों को परेशानी को देखते हुए शासन स्तर से परिवहन विभाग के आला अधिकारियों को फटकार लगाई गई। इसके बाद आनन-फानन में मुख्य प्रधान प्रबंधक टेक्निकल ने कर्मचारियों से वार्ता कर चक्का जाम को खत्म कराया। इसमें तय किया गया कि 36 कर्मियों पर की गई कार्रवाई वापस ली जाएगी उसके बाद सोमवार को एमडी की मौजूदगी में वार्ता होगी। वार्ता में परिवहन निगम संविदा कर्मचारी संघर्ष यूनियन के महामंत्री कन्हैया पांडेय, संयोजक जमाल अहमद, श्रमिक समाज संविदा कर्मचारी संघर्ष यूनियन के महामंत्री कन्हैया पांडेय, संयोजक जमाल अहमद, श्रमिक समाज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामराज विश्वकर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

मंत्री ने देर रात 9 बजे बुलाई बैठक

दयाशंकर सिंह ने कर्मचारी नेताओं को देर रात 9 बजे बैठक के लिए बुलाया। कर्मचारी नेता कन्हैया लाल पांडेय ने बताया कि परिवहन मंत्री ने वार्ता के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक को हटाने सहित कर्मचारी की मांगों पर अति शीघ्र सकारात्मक परिणाम देने का आश्वासन दिया।वार्ता में दिनेश पांडेय,अनूप मिश्रा,केपी सिंह राजेश शुक्ला,नवीन श्रीवास्तव आदि नेता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button