Uncategorized

अब यूपी में भीषण गर्मी सताएगी

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में होली के आसपास बदले मौसम का मिजाज अब फिर करवट लेगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी से लोगों को राहत मिली। ठंडी हवाएं चल रही थी। कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। लेकिन दूसरे सप्ताह में मौसम करवट लेगा। इसकी वजह से भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि पश्चिमी विक्षोभ में बनने वाली हवाएं अब कमजोर होने लगेंगी। इसकी वजह से गर्मी लोगों को सताएगी। यही नहीं पारा 10 से 12 डिग्री तक सप्ताहभर में बढ़ सकता है। फिलहाल बीजे 24 घंटे में यूपी का हमीरपुर जिला सबसे ज्यादा गर्म रिकॉर्ड किया गया है।

मार्च में पहुंच सकता है 42 डिग्री तक पारा
साल 2023 के मार्च में पहले सप्ताह तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से तराई क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश के जिलों में मामूली बारिश भी हुई। यह माना जा रहा है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में मौसम बदलेगा और टेंपरेचर 10 से 12 डिग्री तक की बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने टेंपरेचर मार्च में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है।

Related Articles

Back to top button