Uncategorized

महिला दिवस पर प्रदेश भर में होंगे विविध आयोजन

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:आठ मार्च को होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे प्रदेश में विविध आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हो गई है। महिला कल्याण विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि डिजिटल प्रौद्योगिकी प्रगति-2030 के लिए लक्षित सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के अपार अवसर भी प्रदान करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आठ मार्च तक कई गतिविधियां तय की गई हैं।

शुक्रवार तीन मार्च को “आसमां है आगे” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विद्यालयों, कालेजों, विश्वविद्यालयों, आंगनबाड़ी, महिला शरणालय, बालिका गृहों और संरक्षण गृहों आदि में किशोरियों तथा महिलाओं के साथ डिजिटल शिक्षा और स्वावलंबन की चुनौतियों पर चर्चा आयोजित की जाएगी।

चार मार्च को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समुदाय की प्रेरक महिलाओं के लिए “गपशप लंच” का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में स्थानीय कलाओं और कलाकारों को शामिल कर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। पांच मार्च को कार्यस्थल पर लैंगिक समानता विषय पर जनपद स्तरीय सेमिनार, गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button