उत्तर प्रदेशलखनऊ

मेडिकल सप्लाई की आड़ में 1 करोड़ की ठगी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ के सरोजनीनगर कोतवाली में मेडिकल सप्लाई का काम करने वाली फर्म ने एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। ठग दंपती ने यूपी चिकित्सा आपूर्ति निगम का फर्जी वर्क ऑर्डर दिलाने का दावा करके ठगी की थी। इसी तरह बाजारखाला थाना में नौकरी के नाम पर और महानगर थाना में दरोगा से मदद के नाम पर साइबर ठगी का मामला दर्ज हुआ है।

दिल्ली के संचालक की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
नई दिल्ली पश्चिम विहार निवासी अनिल कुमार कालरा एसटीआरके इंजीनियरिंग के नाम से फर्म चलाते हैं। उनके मुताबिक मई 2022 में आशियाना निवासी पुनीत भसीन से मुलाकात हुई थी। उसने बताया उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा आपूर्ति निगम में उसे सप्लाई का टेंडर मिला है।

वह निवेशक तलाश रहा है। करीब एक करोड़ रुपए लगाने पर डेढ़ करोड़ रुपए तक का फायदा होगा। उसकी बातों में आकर उसकी एराइज फर्म के खाते में एक करोड़ रुपए जमा कर दिए। इसके एवज में पुनीत ने उन्हें 50-50 लाख के दो चेक भी दिए थे।

एग्रीमेंट के मुताबिक अगस्त महीने में पुनीत को मुनाफे समेत रुपए लौटाने थे, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। चेक अकाउंट में लगाए जो बाउंस हो गए। छानबीन करने पर पता चला कि पुनीत को यूपी सरकार का टेंडर नहीं मिला है। वहीं, धोखाधड़ी में पुनीत के साथ उसकी पत्नी ऋतु भसीन भी शामिल है। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर संतोष आर्य के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button