उत्तर प्रदेशराज्य

भव्य रोड शो का आयोजन,मंत्री नंदी बोले- हजारों को मिलेगा रोजगार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:फरवरी 2023 में लखनऊ में आयोजित होने जा रहे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के पहले बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की पहल पर सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित दी सेंट्रम में भव्य रोड शो आयोजित किया गया। जिसमें औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी के आमंत्रण पर देश के विभिन्न राज्यों से आए निवेशकों ने उत्तर प्रदेश में 76,867 करोड़ के निवेश का न सिर्फ प्रस्ताव रखा बल्कि एमओयू भी साइन किया। रोड शो में 79 एमओयू साइन हुए।

निवेशकों ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भरोसा जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेष सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने की। औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसंवत सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रोड शो को कनाडा के मिनिस्टर ऑफ मेंटल हेल्थ एंड एडिक्षन मिशेल टिबोलो ने विषेष रूप से सम्बोधित किया।

निवेशकों ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भरोसा जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेष सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने की। औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसंवत सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रोड शो को कनाडा के मिनिस्टर ऑफ मेंटल हेल्थ एंड एडिक्षन मिशेल टिबोलो ने विषेष रूप से सम्बोधित किया।उन्होंने तीव्र गति से आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश के बेहतर कानून व्यवस्था की प्रशसा की। रोड शो में दिल्ली, बेंगलुरू, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, उड़ीसा, कानुपर, शामली, लखनऊ, छतरपुर, मुम्बई से आए निवेषकों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन एमओयू पर हस्ताक्षर किया। सिटी गोल्ड कारपोरेशन ने उत्तर प्रदेष में सीमेंट और एथेनॉल प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए 26 हजार करोड़ के एमओयू साइन किए।

Related Articles

Back to top button