उत्तर प्रदेशराज्य

बेरोजगारों को नौकरी की जानकारी देगी ये वेबसाइट

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बेरोजगारों के पंजीयन और नवीनीकरण करने वाला सेवायोजन विभाग का वेबपोर्टल अब बेरोजगारों का हमसफर बनेगा। बेरोजगारों की नौकरी की तलाश भी वेबपोर्टल पर पूरी हो जाएगी। इसके लिए सेवायोजन विभाग की ओर से बीते दिनों किए गए अनुबंध से प्रदेश के पंजीकृत 68 लाख बेरोजगारों को एक क्लिक पर ही नौकरी का की जानकारी मिल जाएगी। 

बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। 68 लाख पंजीकृत बेरोजगारों को सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल के माध्यम से नौकरी की जानकारी मिल सकेगी।

श्रम व सेवायोजन विभाग तथा एनएचआरडीएन के बीच में सेवायोजन वेब पोर्टल के अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किया गया। एनएचआरडीएन में देशभर की 12000 मल्टीनेशनल कंपनियां पंजीकृत हैं। करार होने से कंपनियों में रिक्तियों की जानकारी सीधे सेवायोजन के वेबवोर्टल पर आएगी। बेरोजगार अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन करेगा। 

 सेवायोजन विभाग ने बेरोजगारों की संख्या का सही आंकलन करने के लिए बेरोजगारों को ऑनलाइन पंजीयन कराने की व्यवस्था और दुरुस्त की है। बेरोजगार सेवायोजन विभाग के पोर्टल सेवायोजन.यूपी.एनआइसी.कॉम पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। वेबसाइट में नौकरी के मीनू पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इससे राजधानी समेत प्रदेश के पंजीकृत 68 लाख बेरोजगारों को इसका लाभ मिलेगा। प्रदेश में 20 लाख ऐसे बेरोजगार हैं, जिनकी आयु 25 से 40 वर्ष के बीच है। 

  • न्यूनतम आयु कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए।
  • बेरोजगार का ई-मेल होना आवश्यक है।
  • मोबाइल नंबर पर पासवर्ड आने के बाद ही आगे की जानकारी मिलेगी।
  • राजधानी समेत प्रदेश के सभी 92 सेवायोजन कार्यालयों से जानकारी ली जा सकती है।
  • सेवायोजन कार्यालयों पर भी पंजीयन समेत अन्य जानकारी ली जा सकेगी।
  • पंजीकृत को ही निजी व सरकारी संस्थाओं में नौकरी के अवसर मिलेंगे।
  • अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीयन व आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button