उत्तर प्रदेशराज्य

नदी में डूबे दोनों बच्चों के शव मिले

 

स्वतंत्रदेश,लखनऊ पाली कस्बे में गुरुवार को दो बच्चे गर्रा नदी में डूब गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बरामद कर लिया है।

पाली कस्बे के गर्रा नदी में गुरुवार को हुई थी घटना -गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बरामद किए शव

मुहल्ला पटियानीम निवासी रंजन (09) पुत्र महेंद्र कश्यप और गौरव (06) पुत्र कढिले गुरुवार की दोपहर घर से बकरी चराने के लिए गए थे। काफी देर तक जब दोनों घर वापस नहीं आए तो परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तभी मुहल्ले के एक युवक ने बताया कि दोनों को गर्रा नदी के किनारे देखा था। परिवार के लोग गर्रा नदी के किनारे पहुंचे, जहां पर नदी के किनारे दोनों के कपड़े रखे मिले। परिवारजन ने बच्चों के नदी में डूबने की आशंका जताई। शुक्रवार को पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर दोनों को तलाश करना शुरू किया। वहां से कुछ दूरी पर उन्हें गौरव का शव मिला और इसके बाद बैजूपुर गांव के निकट रंजन का शव मिला। दोनों के शवों को देखकर सभी की आंखे झलक पड़ी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया। घटनास्थल पर सीओ शाहाबाद, था

Related Articles

Back to top button