उत्तर प्रदेशराज्य

मकान मालिक अब हाउस टैक्स असेसमेंट खुद करेगा

स्वतंत्रदेश, लखनऊ:नया मकान बनाने या फ्लैट खरीदने वालों को अब हाउस टैक्स के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम लखनऊ में हाउस टैक्स असेसमेंट की प्रक्रियां ऑन लाइन हो गई है।

इसमें मकान या फ्लैट मालिक खुद अपने हाउस टैक्स का असेसमेंट करेगा। हालांकि अगर उसने लालच में आकर पैसे बचाने के लिए गलत असेसमेंट किया तो उसको चार गुना जुर्माना देना पड़ पड़ेगा।

नगर निगम मुख्यालय में मेयर संयुक्ता भाटिया ने ऑन लाइन हाउस टैक्स असेसमेंट सिस्टम का शुभारंभ किया।

मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने इसकी शुरूआत की है। मुख्य कर अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि पहले इसक ट्रॉयल किया गया। ट्रॉयल सफल होने के बाद इसको लागू किया गया है। खुद असेसमेंट करने में कोई धांधली तो नहीं कर रहा है, इसकी समय – समय चेकिंग होगी। इसके लिए 10 फीसदी घरों का मकानों का फिजिकल वैरिफिकेशन भी किया जाएगा। इसमें गलती मिलने पर चार गुना तक हाउस टैक्स ज्यादा लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button