उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा के 9 प्रत्याशियों का ऐलान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ;उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने 9 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत सात मंत्रियों को ‌विधान परिषद भेजा जाएगा। सबसे चौंकाने वाला नाम लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा का है। बता दें, मुकेश शर्मा केन्द्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के करीबी लोगों में शुमार हैं। CM योगी आदित्यनाथ ने सभी 9 प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं सरकार के सात मंत्रियों को विधान परिषद भेजा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल 6 जुलाई को खत्म हो रहा है।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा को मौका


विधान परिषद में विधानसभा क्षेत्र कोटे की 13 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसमें सपा को 4 और भाजपा को 9 सीटें मिलना तय है। मनोनीत कोटे की छह सीटों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा।

भाजपा ने सूची जारी कर इन नामों का एलान कर दिया है

Related Articles

Back to top button