उत्तर प्रदेशलखनऊ

मिट्टी बचाओ अभियान को यूपी के  लोगों का समर्थन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सीएमएस कानपुर राेड स्थित आडिटोरियम में मिट्टी बचाओ कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैदिक काल से ही हमें सिखाया जाता रहा है कि धरती हमारी माता है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने स्वास्थ्य की नियमित परीक्षण कराते हैं, ताकि हम हम स्वस्थ्य और आरोग्य रहें। मगर हम लोग कभी अपनी धरती मां की चिंता नहीं करते। उन्होंने कहा कि 2014 में सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने स्वायल हेल्थ शुरू किया था। मगर आज स्वयं सदगुरू जुड़ गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदगुरु ने 2017 में जब नदियों का अभियान यूपी से शुरू किया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिट्टी बचाओ अभियान के प्रणेता सदगुरु जग्गी वासुदेव का लखनऊ में स्वागत करते हुए कहा उनके इस पवित्र अभियान को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का पूरा सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती मां के लिए ऐसी चिंता सामयिक है। यह विश्व को बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भूमि सबसे उपजाऊ मानी जाती है, हमारे पास जल संसाधन हैं। इसलिए प्रदेश की पूरी जनता मिट्टी बचाओ अभियान से जुड़ेगी। मिट्टी बचाने के उद्देश्य से ही हम लोग नैचुरल फार्मिंग से जुड़ रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button