उत्तर प्रदेशराज्य

 मंकी पाक्स वायरस को लेकर अलर्ट जारी

स्वतंत्रदेश, लखनऊ:मंकी पाक्स को लेकर सीएमओ ने गुरुवार को सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी किया है। साथ ही जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। मंकी पाक्स के लक्षण मिलने वाले मरीजों को अलग वार्ड में भर्ती करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सीएमओ डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि अभी कोरोना के बाद मंकी पाक्स वायरस ने जन्म लिया है। हालांकि, अभी कोई भी मरीज सामने नहीं आया है लेकिन अस्पतालों को सजगता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

मंकीपाक्स स्मालपाक्स की तरह ही एक वायरल इन्फेक्शन है जो चूहों और खासकर बंदरों से इंसानों में फैल सकता है। 

मंकी पाक्स नामक वायरस से व्यक्ति को पहले बुखार आता है उसके बाद शरीर में चक्कते पड़ने लगते हैं लिम्फनोड़ जैसे लक्षण मिलते हैं। जो दो से चार सप्ताह तक रहता है। यह वायरस आंख, नाक, मुंह के जरिए शरीर में दाखिल होता है। इसके अलावा संक्रमित जानवरों के काटने पर भी यह संक्रमण हो सकता है। अगर किसी भी मरीज में इस तरह का कोई लक्षण पाया जाता है तो उसके नमूने को पूणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट वायरोलाजी लैब में भेजा जाएगा।

मंकीपॉक्स के लक्षण 

  • पूरे शरीर पर गहरे लाल रंग के दाने
  • निमोनिया
  • तेज सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • ठंड लगना
  • अत्यधिक थकान
  • तेज बुखार आनाशरीर में सूजन
  • एनर्जी में कमी होना
  • स्किन में लाल चकत्ते
  • समय के साथ लाल चकत्ते घाव का रुप ले लेना

Related Articles

Back to top button