उत्तर प्रदेशराज्य

18 मंत्री संभालेंगे मंडलों की जिम्मेदारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:प्रदेश सरकार के मंत्री हर मंडल में जाकर सरकार की योजनाओं और जनता की समस्याओं का फीड बैक लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ने हर कैबिनेट मंत्री को एक एक मंडल की जिम्मेदारी दी है।

योगी के 18 मंत्री संभालेंगे मंडलों की जिम्मेदारी

उन्होंने कैबिनेट मंत्री के साथ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री को भी तैनात किया गया है। सभी मंत्री जिलों में जाकर कानून व्यवस्था और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। 15 मई तक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को लखनऊ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन्हें इस जिले की मिली जिम्मेदारी

1- केशव प्रसाद मौर्य- आगरा 2- ब्रजेश पाठक – वाराणसी 3- सूर्य प्रताप शाही – मेरठ 4- सुरेश खन्ना – लखनऊ 5- स्वतंत्र देव सिंह -मुरादाबाद 6- बेबी रानी मौर्य – झांसी 7- चौधरी लक्ष्मी नारायण – अलीगढ़ 8- जयवीर सिंह- चित्रकूट धाम 9- धर्मपाल सिंह – गोरखपुर 10- नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’- बरेली 11- भूपेंद्र सिंह- मिर्जापुर 12- अनिल राजभर – प्रयागराज 13- जितिन प्रसाद- कानपुर 14- राकेश सचान – देवीपाटन 15- अरविंद शर्मा- अयोध्या 16- योगेंद्र उपाध्याय- सहारनपुर 17- आशीष पटेल- बस्ती 18- संजय निषाद – आजमगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button